झांसी: रक्सा के परासई गांव में सगाई के बाद युवती ने किया सुसाइड, एक माह पहले सगाई और फलदान हुआ था, शादी की डेट फाइनल होनी थी
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2025 झांसी में सगाई के बाद एक युवती ने गुरुवार को सुसाइड कर लिया। एक माह पहले सगाई और फलदान हुआ था। अब शादी की डेट फाइनल होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह शादी से खुश नहीं थी। मौत के बाद घर में मातम छाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के परासई गांव का है।