कोतमा: रेउसा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे
Kotma, Anuppur | May 9, 2026 कोतमा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेउसा में शनिवार 2:00 बजे तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम में परिवर्तन देखने को मिला जहां कुछ मिनट में तेज बारिश और ओले गिरने लगे इसके बाद जहां एक और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली तो वहीं दूसरी ओर किसानों के खेतों में लगी हुई फसल को इससे नुकसान पहुंचा है।