सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संस्कार वाटिका के पास रहने वाले अरविंद मिश्रा के घर में पुलिस के द्वारा शराब रखकर कार्यवाही करने के आरोप पीड़ित अरविंद मिश्रा के द्वारा लगाए गए हैं। इस मामले का सीसीटीवी वीडियो आज 23 मई सुबह 11 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित के द्वारा इस पूरे मामले पर जानकारी दी गई है।