फारबिसगंज: राष्ट्रीय जनता दल के जन विश्वास यात्रा में भाग लेने के लिए फारबिसगंज से राजद कार्यकर्ता रवाना.
राष्ट्रीय जनता दल का जन विश्वास यात्रा को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. राजद व्यवसाई प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव ई आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता अररिया के लिए रवाना हुए. पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जन विश्वास यात्रा के क्रम में अररिया पहुंच रहें हैं.इस मौके पर उन्होंने कहा लोगों का जन सैलाव है.