फारबिसगंज: राष्ट्रीय जनता दल के जन विश्वास यात्रा को लेकर फारबिसगंज में जनसंपर्क अभियान चलाया गया.
नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर राजद व्यवसाई प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव ई आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव मौजूद थें. इस मौके पर व्यवसाई प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव ई आयुष अग्रवाल ने कहा 25 फरवरी से 'जन विश्वास यात्रा' के दूसरा चरण की शुरुआत हो रही है.