फारबिसगंज: तामगंज नासा गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज जारी
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के तामगंज नासा गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज लाया गया। जहां चिकित्सक ने घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया था। जहां से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।