फारबिसगंज: फारबिसगंज के कृषि उत्पादन बाजार समिति में जिर्णोद्धार कार्य फेज टू का अररिया सांसद, विधायक ने शिलान्यास किया.
फारबिसगंज के कृषि उत्पादन बाजार में जिर्णोद्धार कार्य के फेज टू का अररिया सांसद प्रदीप सिंह, विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने शिलान्यास किया. इस मौके पर विधायक श्री केसरी ने कहा इस मार्केटिंग यार्ड के बन जाने से इस इलाके के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. मछली मार्केट,फल मार्केट, सब्जी मार्केट का निर्माण कार्य होगा.