फारबिसगंज: बोकरा वार्ड संख्या 05 में दो पक्षों के बीच पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकरा वार्ड संख्या 05 में दो पक्षों के बीच पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया.जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है.