स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद क्षेत्र में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई,
85 पाव देशी मदिरा एवं 4 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त
जिले में अवैध मदिरा के विक्रय पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मंशाराम उइके के नेतृत्व में वृत स्लीमनाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बंधी, संसारपुर, पहरुआ, कौंडिया एवं स्लीमनाबाद में संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई।