जलेसर: अवागढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस
Jalesar, Etah | Oct 11, 2026 थाना अवागढ़ क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक (32) पुत्र राजेश के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और