जगदलपुर: पुनर्वासित युवाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य पहल, महारानी अस्पताल में नसबंदी के लिए वृहद ऑपरेशन शिविर आयोजित
समाज की मुख्यधारा में शामिल हो चुके बस्तर के पुनर्वासित युवाओं के सामाजिक पुनर्स्थापन और बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महारानी अस्पताल जगदलपुर में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से शनिवार को दोपहर 1 बजे विशेष ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया।