धमदाहा: 54 एकड़ भूमि विवाद को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, एसडीओ ने सभी पक्षों के साथ की बैठक
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड अंतर्गत रंगपुरा दक्षिण पंचायत सरकार भवन में करीब 54 एकड़ भूमि विवाद को लेकर प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अनुपम ने की। बैठक में धमदाहा सीओ कुमार रविंद्र नाथ, मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी सहित विवाद से जुड़े विभिन्न पक्षों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।