मथुरा: वृंदावन में धूमधाम से निकली श्रीरामोत्सव यात्रा, मुस्लिमों ने पुष्प वर्षा कर किया राम भक्तों का स्वागत, खूब हुई आतिशबाजी
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्रीधाम वृन्दावन में उल्लास चरम पर है। उमंग के मध्य राम भक्तों ने अपने भाव प्रदर्शित करते हुए शुक्रवार को श्रीरामोत्सव यात्रा निकाली। यात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान जी के स्वरूप तथा राम मंदिर की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं मुस्लिम समाज द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।