मुलताई: मालेगांव के पास अज्ञात वाहन ने भैंस को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Multai, Betul | Oct 10, 2024 मुलताई नागपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम मालेगांव के पास बुधवार रात करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन ने एक भैंस को टक्कर मार दी। जिससे भैंस की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, हालांकि ग्रामीणों ने हाईवे का जाम नहीं खोला था। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर अवैध क्रॉसिंग को बंद किया जाना चाहिए।