मुलताई: बुकाखेड़ी डैम पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, CCTV कैमरों से होगी निगरानी, बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन
Multai, Betul | Oct 9, 2024 नगर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुकाखेड़ी डैम पर किया जाएगा। अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए नगर पालिका सीएमओ आर के इवनाती, उपयंत्री योगेश अनेराव, अर्जुन पिंपले सहित पूरी टीम बुधवार 9 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे डैम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि देर रात तक यहां प्रतिमाओं का विसर्जन चलेगा। ऐसे में रात में प्रकाश की अच्छी व्यवस्था आदि की जा रही है।