शाहजहांपुर: मदनापुर क्षेत्र के सबलपुर के व्यक्ति ने गांव के लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस ने आज एफआईआर दर्ज की
दरअसल मदनापुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव के रहने वाले अरव सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने जानवर खोल दिए और वह आवारा घूमने लगे। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जानवर फसल को बर्बाद कर रहे थे इसी दौरान उसने जानवरों के मालिक से बाधने के लिए कहा। इसी दौरान लोगों ने मारपीट की।