सूरजगढ़: निस्ता गांव में पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सूरजगढा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई.सोमवार अपराह्न 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर दोनों पक्ष द्वारा सूरजगढ़ा थाना में कुल 13 व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें प्रथम पक्ष द्वारा 10 व्यक्ति को तथा द्वितीय पक्ष द्वारा तीन व्यक्ति को नामाजद किया गया है.