बालाघाट: 15 जुलाई को बालाघाट में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, किसानों व आमजन को सतर्क रहने की सलाह
भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 11 से 14 जुलाई 2026 तक जिले में मध्यम बादल छाए रहने के साथ सामान्य से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि 15 जुलाई को भारी वर्षा, आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार स