पशुहारी शरीफ़: बिजली के तारों की बाधाओं से जूझते हुए कर्बला की ओर बढ़ा ताज़िया
बेल्थरारोड (बलिया): तहसील अंतर्गत पशुहारी शरीफ़ में इमाम आली मक़ाम के शैदाइयों की अक़ीदत के आगे हर बाधा छोटी नज़र आई। रास्ते में बिजली के लटकते तारों की अड़चनों से जूझते हुए, अज़ादारों के मातम और नौहे के बीच ताज़िया कर्बला की जानिब रवाना हुआ। नम आंखों और सीनाज़नी के साथ इमाम हुसैन के दीवानों ने ताज़िए को सुपुर्द-ए-ख़ाक (दफ़न) करने के लिए आगे बढ़ाया।