शाहबाद: बिजली विभाग की अवैध आंकड़ों पर कार्रवाई, कई जगहों से केबल किया गया जब्त
Shahbad, Baran | Sep 18, 2026 कस्बाथाना क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई स्थानों से अवैध आंकड़े हटाकर केबल जब्त की। जेईएन के निर्देश पर टीम ने जाटव बस्ती, बस स्टैंड, मुस्लिम मोहल्ला, ढीमराना बस्ती, पुराना दरवाजा सहित अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की। अस्पताल के पीछे स्थित श्मशान घाट की ओर भी अवैध कनेक्शन हटाए गए।