मुंगावली: सेहराई में कच्ची शराब बेचते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अशोकनगर जिले के सेहराई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब की बिक्री कर रहा है सोमवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की, जिसमें रविन्द्र पुत्र देवी सिंह यादव (31 वर्ष) निवासी बारिया मोहल्ला, सेहराई को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया।