पटना ग्रामीण: अगमकुआं ROB के पास वाहन जांच में चोरी की बाइक बरामद
पटना में अगमकुआं ROB के पास चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रैफिक पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। जांच के दौरान पुलिस ने टूटी नंबर प्लेट वाली संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया,लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। HHD मशीन से जांच में बाइक चोरी की निकली। इस संबंध में बाईपास थाना कांड संख्या-34/26 दर्ज है। सूच