सिमरी: एकौना: किशोर को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कहासुनी के बाद दिया था अंजाम
Simri, Buxar | May 10, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के दौरान किशोर को गोली मारने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांड के मुख्य अभियुक्त रौनक तिवारी को पुलिस ने शनिवार की रात्रि 10 बजे गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी और आखिरकार उसे पकड़ लिया गया।