प्रयागराज: शिवकुटी पुलिस ने फाफामऊ पानी टंकी के पास से 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से आला कत्ल रॉड हुआ बरामद
प्रयागराज के थाना शिवकुटी पुलिस टीम द्वारा दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, पकड़े गए दोनों अभियुक्त जनपद चित्रकूट के रहने वाले हैं,जिनको फाफामऊ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से अलाकत्ल रॉड बरामद किया गया है, अभियुक्त देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राहुल फर्जी तथा पुष्पेंद्र सिंह के ऊपर विधिक कार्यवाही की गई है।