इटारसी: न्यू यार्ड क्षेत्र स्थित रेलवे आवास डबल स्टोरी मकान पर चढ़ा सांड, सर्प मित्र एवं गौ सेवकों की टीम ने सुरक्षित नीचे उतारा
इटारसी न्यू यार्ड क्षेत्र के रेलवे आवास डबल स्टोरी एक मकान में लगभग का एक सप्ताह से छत पर एक सांड चढ़ गया था जो भूखा प्यासा था और नीचे नहीं उतर पा रहा था इसकी सूचना रेलवे कर्मचारी ने सर्पमित्र व गो सेवक रोहित यादव को दी। शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात करीब 12.15 बजे रोहित यादव ने रात्रि में अपनी टीम के साथी विकास चौरे ,पुरुषोत्तम रघुवंशी व शेख फारुख ने उतारा।