जमुई की मिट्टी से दूर हैं, लेकिन दिल में आज भी बसता है अपना बिहार, अपनी संस्कृति और छठी मैया के प्रति अटूट आस्था!
जमुई जिला के सीचित्रगुप्त कॉलोनी के मूल निवासी श्री मानस सिन्हा आज नौकरी के सिलसिले में मुंबई में रह रहे हैं। कस्टम विभाग में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत होने के साथ-साथ उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में लोकप्रिय छठ गीत ' कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए..को स्वर देकर अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है। टी-सीरीज द्वारा जारी यह गीत उनकी लोकआस्था और अपनी मिट्टी के प्रति प्रेम की भावपूर्ण अभिव्यक्ति है।
जिला प्रशासन की छठ पर्व पर की गई अपील से प्रेरित होकर उन्होंने अपना यह वीडियो साझा किया है। उनका यह प्रयास बताता है कि जमुई के लोग दुनिया के किसी भी कोने में रहें, उनकी आत्मा अपनी मिट्टी और परंपराओं में ही बसती है।
जमुईवासियों से विशेष अपील है कि इस छठ अपने इस लाल की प्रतिभा को भी भरपूर सम्मान दें। अन्य लोकप्रिय छठ गीतों की तरह मानस सिन्हा का यह गीत भी आपके घरों और छठ घाटों पर गूंजे। इसे सुनें, सुनाएं, अधिक से अधिक लाइक-शेयर करें और उनके चैनल को सब्सक्राइब कर इस आवाज को देश-दुनिया तक पहुंचाएं।
आइए, इस छठ जमुई के मिट्टी के गायक को पहचान दें और दुनिया को बताएं कि जमुई की लोकसंस्कृति केवल यहां की धरती तक सीमित नहीं, बल्कि अपने लोगों के साथ पूरी दुनिया में जीवंत है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Jamui, Bihar | Nov 12, 2026