मनीगाछी: वारंटी में फरार अभियुक्त मोहम्मद शामिद गिरफ्तार, नेहरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नेहरा थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त मोहम्मद शामिद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद शामिद, पिता मोहम्मद शमशुल, निवासी पैठान कवई, थाना नेहरा, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद शामिद के विरुद्ध न्यायालय द्वारा पूर्व में NBW वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।