कांगड़ा जिले के गगल में मांझी पुल से एक स्कूटी खड्ड में गिर गई, जिससे दो युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सनौरां से गगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रही एक गाड़ी से बचने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे खड्ड में जा गिरी।
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, खड्ड में उतरकर दोनों युवकों को बाहर निकाला और निजी वाहन की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
#Kangra #Gaggal #RoadAccident #HimachalNews #BreakingNews #HPNews #RozanaHimachal #LatestNews #Accident #RoadSafety #HimachalPradesh #NewsUpdate #ScootyAccident #KangraNews #ManjhiBridge