कोंडागांव: कोंडागांव जिले में खाद संकट और कालाबाजारी के खिलाफ 8 जून को किसान कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, ज्ञापन सौंपेंगे किसान
कोंडागांव जिले में किसानों को खाद एवं डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद की कथित कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा धान खरीदी केंद्रों की जांच की मांग को लेकर किसान कांग्रेस कोंडागांव द्वारा 08 जून 2026 को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसान कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 250 रुपये की यूरिया 1500 रुपये तक तथा डीएपी 3500 से 4000 रुपये में बिकने की शिकायतें मिल रही