कोरांव: जेबी इंडेन गैस सर्विस के उपभोक्ताओं ने गैस कालाबाजारी का लगाया आरोप, आपूर्ति निरीक्षक ने जांच कार्रवाई का आश्वासन दिया
कोरांव विकासखंड के तरांव स्थित जेबी इंडेन गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं ने सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी द्वारा महंगे दामों पर भी सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। आरोप है कि जिस उपभोक्ता की गैस बुक होती है और उसे डीएससी नंबर मिलता है, उसकी गैस किसी और को डिलीवर कर दी जाती है। इससे गैस की कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है।