भारी बारिश में भी गूंजा सेवा संकल्प का संदेश, जुन्नारदेव विधानसभा में बाइक यात्रा का भव्य स्वागत
रामपुर से परासिया तक पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और 25 मोटरसाइकिलों की अगवानी से हुआ ऐतिहासिक स्वागत
जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित वडनगर से वाराणसी जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा का छिंदवाड़ा जिले में प्रवेश होते ही भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। रामपुर (दमुआ) में यात्रा के आगमन पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भारी बारिश के बीच भी डटे रहकर पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और जयघोष के साथ सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया।
रामपुर में सांसद विवेक बंटी साहू, जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद करीब 25 मोटरसाइकिलों की अगवानी के साथ यह यात्रा दमुआ, घोड़ावाड़ी, जुन्नारदेव, नजरपुर, पालाचौरई, इकलेहरा, भमोडी, बड़कुही डब्ल्यूसीएल हॉस्पिटल और चांदामेटा होते हुए परासिया पहुंची, जहां सेवा यात्रियों ने रात्रि विश्राम किया।
जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी
यात्रा के पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर आतिशबाजी और जयघोष के साथ सेवा यात्रियों का अभिनंदन हुआ। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग स्वागत के लिए सड़क किनारे मौजूद रहे।
10 राज्यों से होकर वाराणसी पहुंचेगी यात्रा
17 सितंबर को गुजरात के वडनगर से शुरू हुई यह यात्रा देश के 10 राज्यों से होकर वाराणसी पहुंचेगी। सेवा यात्री देश की प्रमुख नदियों का जल साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं और जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पौधारोपण सहित 25 प्रकार की सेवा गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा और जनजागरण का संदेश दे रहे हैं।
भारी बारिश भी नहीं रोक सकी सेवा का संकल्प!
वडनगर से वाराणसी जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा का जुन्नारदेव विधानसभा में ऐतिहासिक स्वागत। रामपुर से परासिया तक पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और 25 मोटरसाइकिलों की अगवानी के साथ सेवा यात्रियों का भव्य अभिनंदन हुआ।
भारतीय जनता पार्टी जुन्नारदेव विधानसभा
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #Junnardeo #Damua #Chhindwara #VadnagarToVaranasi #JalJanSevaSankalpYatra
Junnardeo, Chhindwara | Sep 26, 2026