जीजा पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, दो गिरफ्तार,
👉 खारीक थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके जीजा द्वारा कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के विरोध करने पर आरोपी ने अपने बड़े भाई को बुला लिया और दोनों ने मिलकर युवती व उसकी मां की लाठी से पिटाई कर घायल कर दिया।
पीड़िता की मां की शिकायत पर खारीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. गुड्डू और उसके बड़े भाई मो. लड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।