राघोपुर: लोकसभा चुनाव एवं अपराध नियंत्रण को लेकर राघोपुर इंस्पेक्टर ऑफिस में थाना अध्यक्षों की हुई बैठक
लोकसभा चुनाव एवं अपराध नियंत्रण को लेकर राघोपुर सर्किल इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में राघोपुर, रूस्तमपुर एवं जुड़ावनपुर थाना अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। सर्किल इंस्पेक्टर ने सभी थाना अध्यक्षों को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने क्षेत्र में बूथों का भौतिक सत्यापन करने एवं थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाकर वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।