संभल: सराय तरीन में बड़ा हादसा, मुहल्ला बरखेरियान में गिरी दीवार, मलबे में दबने से एक बच्ची की मौत की आशंका, कई लोग घायल
जहां मुहल्ला बरखेरियान में एक जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि मलबे में दबने से एक बच्ची की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार 3:00 बजे