खिरकिया: सिराली थाना क्षेत्र के रोलगांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
जिले के सिराली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोलगांव में शनिवार देर रात एक 28 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।