भुरकुंडा ओपी परिसर में भुरकुंडा रोड सेल विवाद को लेकर प्रशासन की मध्यस्थता से त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई,बैठक में भुरकुंडा कोलियरी विस्थापित प्रभावित रोड सेल समिति, रैयत विस्थापित संघर्ष मोर्चा और सीसीएल प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच आपसी सहमति बन गई,अध्यक्षता थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता ने की,कहा रोड सेल तभी सुचारू रूप से चालू होगा जब आपसी समन्वय होगा