मंदसौर: कालाखेत से साठिया समुदाय का अतिक्रमण हटा, प्रशासन ने रेलवे ब्रिज के नीचे वैकल्पिक स्थान दिया
मंदसौर में कालाखेत क्षेत्र से साठिया समुदाय का अतिक्रमण पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। प्रशासन ने उन्हें रेलवे ब्रिज के नीचे वैकल्पिक स्थान आवंटित किया, कार्रवाई में कलेक्टर एकता जायसवाल,सीएसपी जितेंद्र भास्कर सहित 200 से अधिक जवान मौजूद रहे। समुदाय ने भी प्रशासन का सहयोग किया और शांतिपूर्वक सामान स्थानांतरित किया,