खंडवा, बैतूल, बड़वानी और खरगोन को मिली राष्ट्रीय राजमार्गों की सौगात, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
भोपाल। मध्यप्रदेश के खंडवा, बैतूल, बड़वानी और खरगोन जिलों को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिली है। इन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इन दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में सड़क अधोसंरचना का लगातार विस्तार हो रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिल रही है। नई सड़क परियोजनाओं से रोजगार �
Indore, Indore | Jun 4, 2026