गोरखपुर: गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 99% पूरा, सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों जल्द होगा लोकार्पण
यातायात सुगमता को नई ऊंचाई देने वाले पहले 6 लेन फ्लाईओवर पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।इसका निर्माण लगभग पूरा हो गया है और लोकार्पण को लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है।राप्ती नदी पर बने पुराने पुल का अनुरक्षण कार्य पूरा होते ही नवनिर्मित फ्लाईओवर को भी नौसढ़ से पैडलेगंज तक सीधे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा,जिसके बाद जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।