रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा के पंचायत समिति हॉल में सतरंगी सप्ताह के तहत महिला मतदाताओं ने किया पोस्टर का विमोचन
रामगढ़ पचवारा के पंचायत समिति हॉल में सतरंगी सप्ताह के तहत नारंगी रंग की थीम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वीप टीम के साथ मिलकर महिलाओं ने मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर का विमोचन किया। व आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान किया। स्वीप टीम ने गंडलाई में सभी मतदाताओं से आगामी 19 अप्रैल को सारे काम छोड़कर मतदान करने की बात कही।