रामगढ़ पचवारा: स्वीप टीम ने घास भेरू स्थल से मैन बस स्टैंड रामगढ़ पचवारा तक मतदान करने का संदेश देते हुए निकाली जागरूकता रैली
आगामी 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में सतरंगी सप्ताह के पांचवे दिन विधानसभा लालसोट की स्वीप टीम रामगढ़ पचवारा के प्रभारी नाथूलाल मीना और विकाश गौतम के द्वारा हिंदुस्तान स्काउट गाइडर्स को लेकर कस्बे के घास भेरू स्थल से मैन बस स्टैंड रामगढ़ पचवारा तक मतदाताओं से सत प्रतिशत मतदान करने का संदेश देते हुए रैली का आयोजन कर उन्हें जागरूक किया गया।