रामगढ़ पचवारा: मोहम्मदपुरा स्थित माधो की ढाणी में कच्चे छप्परपोश घर में आग लगने से ₹25,000 सहित ₹3 लाख का सामान जलकर हुआ राख
माधो की ढाणी में एक कच्चे छप्परपोश घर व टीनशेड में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। मोहम्मदपुरा निवासी बरदी चंद सैनी व रमेश चंद सैनी के कच्चे छप्पर व टीनशेड में आग लगने से आटा चक्की, तीन पंखे, दो मोटर, एक इंजन, जनरेटर, दो ग्लेंडर, एक ड्रिल मशीन, एक हेम्बर, एक ब्रेकर मशीन, 30 लीटर डीजल, ₹25,000 की नगदी सहित ₹3 लाख का सामान जलकर राख हो गया है।