रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा उपखंड मुख्यालय पर सतरंगी सप्ताह के तहत बैगनी रंग में सरोकार कवि सम्मेलन में किया मतदाताओं का सम्मान
लालसोट विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र में सतरंगी सप्ताह के प्रथम दिवस को सायकालीन सत्र में हम भी नाचेंगे, गाएंगे, वोट डालकर आएंगे की बैंगनी रंग की थीम के अंतर्गत मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ ।विकास अधिकारी अभिषेक मीणा ने सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।