मिहींपुरवा: मुर्तिहा इलाके में युवक पर तेंदुए ने किया हमला, बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा इलाके में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। बाइक से लौट रहे एक युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अमृतपुर गांव निवासी मनोज अपने साथी कमलेश के साथ बाइक से बाजार गए थे। लौटते समय हादसा हुआ।