दमोह: आम चौपरा में गनमैन ने लाइसेंसी बंदूक से की आत्महत्या, परिजन बता रहे हादसा, सागर से फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
Damoh, Damoh | Apr 23, 2026 दमोह के आम चौपरा शक्ति नगर में सुरक्षा कर्मी संतोष राठौर की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार-गुरुवार रात हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शादी समारोह के दौरान गोली की आवाज सुनकर लोग पहुंचे। पुलिस घायल को जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। परिजन हादसा बता रहे हैं, जबकि पुलिस आत्महत्या और दुर्घटना की जांच में जुट गई।