ऊंचाहार: अम्बेडकर नगर के कंदराँवां गाँव में दबंगों ने अधेड़ को मारपीट कर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर नगर कंदराँवां गाँव में सहन में कूड़ा डालने का विरोध करने पर दबंगों ने अधेड़ की पिटाई कर दी, तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गांव निवासी रामपाल ने बताया कि, बुधवार की सुबह पड़ोस के कुछ लोगों ने उसके सहन में कूड़ा फेंक दिया, जब उसने इस बात पर विरोध जाहिर किया तो, उस पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया गया है।