नामांकन के बाद JJD उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार, 2009 के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई...
पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वर्ष 2009 के एक लंबित आपराधिक मामले में अदालत से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर की गई। जानकारी के मुताबिक, वीणा मानवी ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके तुरंत बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान विपक्षी उम्मीदवार को निशाना बनाकर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
#champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #BreakingNews #Janshaktijantadal