हाथरस: सदर के आगरा रोड से निकाला गया कैंडल मार्च, हाथरस की बेटी के लिए सैकड़ों की संख्या में उतरी जनता, भोपाल में हुई हत्या
सदर क्षेत्र के आगरा रोड से रविवार शाम 5:30 बजे के लगभग हाथरस की एक बेटी के लिए सैकड़ो की संख्या में जनता उतर गई और उन्होंने कैंडल मार्च निकालकर बेटी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और श्रद्धांजलि दी दरअसल मध्य प्रदेश के भोपाल में हाथरस की बेटी की शादी हुई थी परिजनों ने आरोप लगाया के दहेज के खातिर उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी गई यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है