मानिकपुर: मानिकपुर गैंगरेप केस: पहले प्रेमी और एक आरोपी गिरफ्तार, अब ₹25 हजार का इनामी तमंचे सहित दबोचा गया
चित्रकूट के मानिकपुर गैंगरेप मामले में फरार ₹25 हजार के इनामी आरोपी अखिलेश उर्फ पटेल को पुलिस ने काली घाटी पार्क गेट के पास से मंगलवार दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त .315 बोर का देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। अब इस मामले में केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।