जगदलपुर: पत्रकार सुरक्षा कानून के कड़ाई से पालन की मांग को लेकर सीटी ग्राउंड के सामने पत्रकारों ने किया एक दिवसीय धरना
पत्रकारों पर सीधे एफआईआर दर्ज किए जाने के मामलों के विरोध में आज सोमवार दोपहर 1 बजे से बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर जिला पत्रकार संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने के माध्यम से पत्रकारों ने मांग की कि छत्तीसगढ़ में लागू पत्रकार सुरक्षा कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।